हरदा-भोपाल जा रही बस पर 20-25 लोगों का हमला:परिचालक से मारपीट कर 12 हजार रुपए छीने, आधे घंटे तक पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की




सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे हरदा से भोपाल जा रही इंदिरा बस सर्विस की यात्री बस को बोरी गांव के काला गेट के पास रोककर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 लोगों ने बस रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। इस दौरान परिचालक के पास रखे हिसाब के करीब 12 हजार रुपए छीनने और बस पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बस हरदा से यात्रियों को लेकर भोपाल जा रही थी। इसी दौरान बोरी गांव के काला गेट के पास कुछ लोगों ने बस रोक ली। आरोप है कि 20 से 25 लोगों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की और बस पर पत्थर फेंके। करीब आधे घंटे तक बस को रोके रखा गया। इस दौरान मौके पर हंगामा होता रहा। यात्रियों में मची अफरा-तफरी अचानक हुई घटना से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्री दहशत में आ गए। हालात के बीच चालक और परिचालक ने यात्रियों को सुरक्षित रखते हुए बस को वहां से आगे निकाला। घटना के दौरान परिचालक के पास हिसाब के करीब 12 हजार रुपए रखे थे, जिन्हें छीनने का आरोप लगाया गया है। बस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। रेहटी थाने में शिकायत बस मालिक की ओर से रेहटी थाने में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और शिकायत पर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *