Headlines

10 दिन की जांच में 51 अचल संपत्तियां सामने आईं:कांस्टेबल के पास 18 हेक्टेयर जमीन, 28 हजार वर्ग फीट के प्लॉट, कई कंपनियों से करोड़ों का लेनदेन




पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ घूसखोर प्रधान आरक्षक (ड्राइवर) फिरोज खान और उससे जुड़े लोगों के नाम लोकायुक्त की 10 दिन चली जांच में अब तक करीब 51 अचल संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार, देवास, इंदौर व आसपास 18.2025 हेक्टेयर कृषि भूमि के 24 सौदे दर्ज हैं। इनका खरीद मूल्य 15.38 करोड़, जबकि बाजार मूल्य 52.96 करोड़ बताया गया है। कॉलोनियों, टाउनशिप में प्लॉट, मकान, व्यावसायिक भूखंड व फ्लैट सहित 28,588 वर्गफीट संपत्तियां मिली हैं। खरीद मूल्य 4.56 करोड़ व बाजार मूल्य 30 करोड़ से अधिक है। कई कंपनियों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन और निवेश के प्रमाण भी मिले हैं। बताते हैं, फिरोज अधिकांश समय ड्यूटी पर नहीं जाता था फिर भी अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। इंदौर में लोकायुक्त की स्थापना के बाद से यह पहला मामला है, जिसमें तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पास इतनी काली कमाई निकली हैं।
छापे में जब्त दस्तावेजों की जांच में बड़ी संख्या में जमीनों की जानकारी मिली है। साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका के चलते आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
– डॉ. राजेश सहाय, एसपी, लोकायुक्त, इंदौर इंदौर-उज्जैन में संपत्तियां



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *