50 लाख के जेवर चोरी, डेढ़ लाख के ही मिले:पीड़ित SP कार्यालय पहुंचा, बोला- बाकी जेवर नहीं मिले तो आत्महत्या कर लूंगा




शिवपुरी के ग्राम हुकुमपुर में करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर बरामद कर सकी है। इससे असंतुष्ट पीड़ित परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि बाकी जेवर नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगा। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है। जबकि दो फरार हैं। ग्राम हुकुमपुर निवासी महेंद्र सिंह यादव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात उनके घर में सेंध लगाकर चोर जेवर ले गए। उनके मुताबिक, घर से 30 से 35 तोला सोना और एक से सवा किलो चांदी के जेवर चोरी हुए। पीड़ित बोला- 50 लाख के जेवर चोरी हुए FIR में 2.50 लाख लिखे इस मामले में 13 सितंबर को खनियाधाना थाने में FIR दर्ज हुई। महेंद्र सिंह यादव का आरोप है कि चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। जबकि एफआईआर में अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपए दर्ज की गई। पुलिस ने 22 अक्टूबर को सोनू बंजारा को गिरफ्तार किया था। उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और एक बाइक मिली थी। पीड़ित का कहना है कि चोरी गया ज्यादातर सामान अब तक नहीं मिला है। खनियाधाना थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने बताया कि सोनू बंजारा ने पूछताछ में कहा कि उसने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे परिवार ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और बाकी सोने-चांदी के जेवर बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने एसपी से मामले में दखल देकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *