![]()
बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र की खोलवा पंचायत के गुरखारी गांव के आदिवासी ग्रामीण बुधवार को सड़क, बिजली, पानी और जमीन के पट्टे की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। हैंडपंप से जंग लगा पानी निकलता है और नल-जल योजना के तहत बनी टंकी भी अब तक शुरू नहीं हुई है। 50 किमी से ज्यादा का सफर तय कर आए ग्रामीणों को प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लौट गए। दशकों से रह रहे, लेकिन जमीन के पट्टे नहीं ग्रामीण इमरती मरकाम ने बताया कि गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्या है। लोग दशकों से यहां रह रहे हैं, लेकिन उनके पास आवासीय जमीन के पट्टे या मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं हैं। इस वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल ग्रामीण खेती भी नहीं कर सके। जिस जमीन पर वे खेती करते थे, वहां वन विभाग ने तोड़फोड़ की। हैंडपंप से निकलता है जंग लगा पानी ग्रामीण राकेश मरकाम ने बताया कि गांव में ज्यादातर लोग बैगा समुदाय के हैं। हैंडपंप से जंग लगा पानी निकलता है, इसलिए ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नल-जल योजना के तहत गांव में पानी की टंकी बनाई गई है, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया। गांव में शिविर लगाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में शिविर लगाकर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और सड़क, बिजली, पानी व जमीन के पट्टे से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
publish_date
50KM सफर कर बालाघाट पहुंचे गुरखारी के आदिवासी:बोले- हैंडपंप से जंग लगा पानी निकलता है; अधिकारियों के आश्वासन के बाद लौटे
