Headlines

9 लाख का डोडाचूरा लेकर जा रही 4 महिलाएं अरेस्ट:रतलाम में सिर पर कट्टे रखकर ले जा रही थीं, बस से गुजरात जाने की थी तैयारी




रतलाम जिले के आलोट में पुलिस ने 4 महिलाओं के पास से 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इसकी कीमत 9 लाख 11 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, महिलाएं प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा भरकर सिर पर रखे खेत के रास्ते जा रही थीं। चारों महिलाएं झाबुआ जिले की रहने वाली हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और डोडाचूरा देने वाले गोपाल मालवीय की तलाश कर रही है। खेत के रास्ते से जा रही थीं महिलाएं आलोट थाने के सब इंस्पेक्टर आरसी खड़िया को सोमवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलिया सिसोदिया की ओर से चार महिलाएं प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा लेकर खेत के रास्ते आलोट रोड की तरफ आ रही हैं। वे बस पकड़कर कहीं बाहर जाने की तैयारी में थीं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने पिपलिया सिसोदिया रोड पर खेतों से आलोट रोड की ओर आने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान सिर पर कट्टे रखकर आ रही चारों महिलाओं को रोककर पूछताछ की गई। कट्टों की तलाशी लेने पर उनमें डोडाचूरा मिला। मौके पर तौल करने पर कुल वजन 60 किलो 750 ग्राम निकला। झाबुआ जिले की रहने वाली हैं चारों महिलाएं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेवा (35), पत्नी भूरा कलारा, निवासी ग्राम कालिया बीरन, थाना मेघनगर; ललिता (38), पत्नी दिनेश बारिया, निवासी ग्राम राखड़िया, थाना मेघनगर; रमिला (40), पत्नी परसू वसुनिया, निवासी सालामहुड़ा, थाना कल्याणपुरा; और सन्नु (40), पत्नी बाबू निनामा, निवासी सैलानी मोहल्ला, मेघनगर के रूप में हुई है। आलोट पुलिस ने सोमवार देर शाम चारों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोपाल मालवीय से लिया था डोडाचूरा पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि महिलाओं ने आलोट क्षेत्र के गांव पिपलिया पिथा से गोपाल मालवीय नाम के व्यक्ति से डोडाचूरा लिया था। पुलिस के मुताबिक, वे इसे रतलाम से झाबुआ होते हुए गुजरात ले जाने वाली थीं। पुलिस ने गोपाल मालवीय के खिलाफ भी केस दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी हैं महिलाएं आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि चारों महिलाएं पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी हैं। पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश भी जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *