Headlines

बाइक का हैंडल उखड़ने से सड़क पर गिरा चालक:सिर और जबड़े में चोट से बेहोश हुआ; टीआई ने पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचाया




सीधी। जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हत्था में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक का हैंडल अचानक उखड़ने से चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने तत्काल रुककर घायल की मदद की और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अचानक उखड़ गया बाइक का हैंडल प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान उसका हैंडल अचानक उखड़ गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर बेहोश हो गया। थाना प्रभारी ने रुकवाया वाहन इसी दौरान थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय उसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल को देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान नहीं हो सकी थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि घायल व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसे गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए पुलिस टीम ने तत्काल मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की वजह बाइक का हैंडल उखड़ना है। पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *