Headlines

सतना-मैहर के 12 मेडिकल ऑफिसरों को शोकॉज नोटिस:एमटीपी की तीन सेवाओं में अप्रैल-अगस्त तक जीरो प्रोग्रेस; 3 दिन में मांगा जवाब




सतना जिले में गर्भसमापन (एमटीपी) सेवाओं में लापरवाही और रिपोर्टिंग में जीरो प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग ने सतना-मैहर के 12 मेडिकल ऑफिसरों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शुक्ला ने अप्रैल से अगस्त तक की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया। संबंधित अस्पतालों में तीन तरह की एमटीपी सेवाओं में शून्य उपलब्धि दर्ज की गई है। इन डॉक्टरों को नोटिस मिलने के तीन दिन के अंदर अपना जवाब देना होगा। CMHO डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि 12 सप्ताह तक की गर्भावस्था में शल्य विधि से गर्भसमापन, 12 सप्ताह से ज्यादा की गर्भावस्था में एमटीपी और मेडिकल मेथड्स ऑफ एबॉर्शन (एमएमए) सेवाओं में कोई काम नहीं हुआ। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए मामला वरिष्ठ कार्यालय भेजा जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *