इंदौर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)
प्रभारी दरोगा यश ढोलपुरे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

वार्ड 77 के संत नगर निवासी हरदीप सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर पूरी कॉलोनी में फैले कचरे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी के प्लॉट में कचरा और झाड़ियां जमा हैं। उन्होंने जेसीबी से कचरा और झाड़ियां हटवाने की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी दरोगा यश ढोलपुरे ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई के लिए यश ढोलपुरे आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने।
विजय नगर निवासी सचिन बने आज के ‘सिविक हीरो’

वार्ड 34 के विजय नगर, स्कीम नंबर 78 के सेक्टर ई निवासी सचिन ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपने क्षेत्र की कीचड़ भरी सड़क की समस्या दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आसपास की गलियों में सड़क बन चुकी है, लेकिन हनुमान मंदिर के पास शर्मा मेडिकल वाली गली में लंबे समय से सड़क नहीं बनी थी। बारिश के दौरान यहां पानी और कीचड़ जमा हो जाता था, जिससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता था।

शिकायत सामने आने के बाद समस्या का समाधान हुआ। सचिन ने एप पर इसकी पुष्टि भी की। उन्होंने न सिर्फ समस्या उठाई, बल्कि समाधान होने तक उस पर नजर बनाए रखी। जागरूक नागरिक के तौर पर शिकायत दर्ज कराने और समाधान की पुष्टि करने के लिए सचिन आज के ‘सिविक हीरो’ बने।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
संत नगर: गुरुद्वारे के पास गली से हटाया कचरा

वार्ड 77 के संत नगर निवासी लखन मुनावरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुद्वारे की दाईं ओर वाली गली में आसपास के लोग कचरा डालते हैं। इससे वहां गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बनी हुई थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी दरोगा यश ढोलपुरे ने मामले पर संज्ञान लिया और कचरा हटवाकर सफाई कराई। कचरा डालने वाले स्थान को साफ करा दिया गया है।
कचरा, गड्ढों, खराब डीपी और गंदे पानी से परेशान इंदौरवासी
कैलाश मार्ग: मलबे और गड्ढों से राहगीर परेशान

वार्ड 69 के मल्हारगंज स्थित कैलाश मार्ग निवासी सत्यनारायण अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि इंदौर यूनियन बैंक के सामने कई दिनों से मलबे का ढेर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। उन्होंने मलबा हटवाने और सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग की है।
चंदन नगर: 5 साल से खराब डीपी, राहगीर परेशान

वार्ड 1 की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, चंदन नगर निवासी गोस्वामी जी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सिरपुर कखड़ वाले रोड पर माता मंदिर के पास लगी डीपी 5 साल से खराब पड़ी है। उन्होंने डीपी की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
सिल्वर ओक्स कॉलोनी: लगातार जमा हो रहा कचरा, फैली गंदगी

वार्ड 81 के वैशाली नगर स्थित सिल्वर ओक्स कॉलोनी, अन्नपूर्णा रोड निवासी अपूर्वा दलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में बार-बार कचरे का ढेर लग जाता है। इससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती है। उन्होंने नियमित सफाई कराने और कचरे की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
निरंजनपुर नई बस्ती: सड़क पर बह रहा गंदा पानी

वार्ड 34 के निरंजनपुर नई बस्ती, स्कीम नंबर 114 के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि जीएमएमसीओ लिमिटेड के पास सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द सफाई कराने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता इसकी जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं।


अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के माध्यम से इसकी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल
‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की समस्याएं सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच जनसमस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

