![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ में शामिल होंगे। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी क
.
कार्यक्रम में इंडोनेशिया से पद्मश्री डॉ. अगुस इंद्र उदयाना, एस-व्यासा के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के प्रतिनिधि श्रीराम तिवारी और सम्मेलन के संयोजक डॉ. विक्रांत सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कौशल और रोजगार के नए अवसरों पर मंथन
सम्मेलन का आयोजन संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा डॉ. विक्रांत सिंह तोमर के सहयोग से किया जा रहा है। डॉ. तोमर यूनाइटेड काउंसिल फॉर एंशिएंट विजडम-यूनाइटेड कॉन्शसनेस से जुड़े हैं।
आयोजन का उद्देश्य उद्योग, सरकार, विश्वविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के बीच साझेदारी के नए अवसर विकसित करना है। इसके माध्यम से कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में व्यावहारिक मॉडल तैयार करने पर विचार किया जाएगा।
देशभर से प्रतिनिधि होंगे शामिल
सम्मेलन में देशभर के प्रमुख कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, शिक्षाविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। आयोजन के जरिए समग्र कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की पहल की जाएगी।
