Headlines

BJP सांसद के बयान पर राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला फूंका, विरोध में नारेबाजी की; जनार्दन मिश्रा ने कहा था- किसान 3 महीने खेती…9 महीने नशा करते हैं




भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुधवार को राजगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और नारे लगाए। दरअसल, 9 नवंबर को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था- किसान 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं। बाकी के 9 महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले चढ़ाते हैं। इसी बयान पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत और समर्पण पर सवाल उठाना उनका अपमान है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कांग्रेस किसान संघ के महामंत्री केसर तंवर ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके देश का पेट भरता है। ऐसे में उसकी मेहनत पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने सांसद के खिलाफ नारे लगाए और बयान की निंदा की। किसानों का अपमान बर्दाशत नहीं कांग्रेस प्रवक्ता एहतेशाम सिद्दीकी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और देश की आत्मा किसानों में बसती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का अपमान करने वालों का विरोध करेगी। सिद्दीकी ने कहा कि जनार्दन मिश्रा को किसी भी सार्वजनिक मंच पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विजयपाल सिंह भाटी, कमाल खान, लोकेश दुबे, नयन विजयवर्गीय और सिराज खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *