Bhopal Chhath Puja | Shitaldas Bagiya Kamla Park Devotees Break Fast


लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोपाल के शीतलदास की बगिया, कमला पार्क सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने पानी में खड़े ह

.

सूर्य देव की पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारण कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। घाटों पर सुबह से ही पारंपरिक छठ गीत गूंजते रहे और पूजा के बाद व्रतियों ने परिवार के सदस्यों और परिचितों के बीच प्रसाद वितरित किया।

पूजा के दौरान घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा।

पूजा के दौरान घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा।

ठेकुआ और ऋतु फलों से सजाए सूप

छठ पूजा के अंतिम दिन व्रतियों ने बांस के सूप में ठेकुआ महाप्रसाद, केला, नारियल, ऋतु फल, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री सजाई। सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ घाटों पर अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। पूजा के दौरान घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा।

नहाय-खाय से शुरू हुआ था पर्व

चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। 14 नवंबर को खरना के दिन व्रतियों ने शाम को खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। 15 नवंबर को डाला छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। सोमवार सुबह उगते सूर्य की उपासना के साथ पर्व का समापन हुआ।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *