हैदराबाद जा रही बस में 30 लाख की चरस पकड़ी:केरल का युवक गिरफ्तार, पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने बस रुकवाकर की कार्रवाई

भोपाल से दिल्ली होते हुए हैदराबाद जा रही यात्री बस में सफर कर रहे एक युवक को गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। बुधवार शाम को गोविंदपुरा…

Read Full News

जज बोले- रतलाम में 80प्रतिशत वाहन बिना बीमा चल रहे:सड़क पर अचानक चेकिंग करने उतरी विशेष चलित कोर्ट टीम; फोन लगाकर बचते दिखे लोग

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज के पास बंजली तिराहे पर अचानक विशेष चलित (मोबाइल) कोर्ट द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड यात्री बसों, बिना…

Read Full News

ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, डीएसपी घायल:टक्कर मारने वाला ट्रक भी पलटा; जबलपुर से बालाघाट लौट रहे थे विमलेश उईके, चालक-कंडक्टर फरार

सिवनी जिले के नेशनल हाईवे-44 पर छपारा बाईपास चौराहे के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बालाघाट 36वीं बटालियन के सरकारी पुलिस वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन को क्षति पहुंची, वहीं अनियंत्रित ट्रक कुछ दूरी तक जाने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे…

Read Full News

अमरकंटक में उद्गम स्थलों के पास निर्माण पर रोक:नर्मदा संरक्षण कार्यशाला में गंदे पानी और प्लास्टिक प्रदूषण पर भी हुई चर्चा

अमरकंटक में बुधवार दोपहर नर्मदा नदी के उद्गम क्षेत्र के संरक्षण को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पर्यावरणविदों, संतों और नागरिकों ने क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के सुझाव दिए। एसडीएम पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट ने बताया कि एनजीटी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक नर्मदा और सोन नदी के उद्गम स्थलों…

Read Full News

आलीराजपुर में गुरुवार को 2.5 घंटे बिजली कटौती:सबस्टेशन ग्रिड पर मेंटनेंस से सुबह 7 से 9:30 बजे तक नहीं रहेगी लाइट

आलीराजपुर शहर में गुरुवार सुबह बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार गुरुवार को सबस्टेशन ग्रिड पर आवश्यक रखरखाव कार्य करेगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सबस्टेशन ग्रिड पर अति आवश्यक कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। सहायक यंत्री दुर्गेश चौहान ने बताया कि…

Read Full News

50 लाख के जेवर चोरी, डेढ़ लाख के ही मिले:पीड़ित SP कार्यालय पहुंचा, बोला- बाकी जेवर नहीं मिले तो आत्महत्या कर लूंगा

शिवपुरी के ग्राम हुकुमपुर में करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर बरामद कर सकी है। इससे असंतुष्ट पीड़ित परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि बाकी जेवर नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगा। मामले में एक आरोपी…

Read Full News

बाइक से लाड़ली बहनों को लाने लगाए चारपहिया के बिल:उमरिया की धनवाही पंचायत ने 3 हजार और 4,900 रुपए के बिल दिए, जांच शुरू

उमरिया जिले की धनवाही ग्राम पंचायत ने लाड़ली बहना सम्मेलन में हितग्राहियों को लाने-ले जाने के लिए चारपहिया वाहनों के बजाय पल्सर और हीरो बाइक के बिल लगाए। एक बिल 3 हजार रुपए का है, जबकि दूसरा 4,900 रुपए का। धनवाही से सम्मेलन स्थल गुरुवाही की दूरी 30 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में सवाल…

Read Full News

किसान के कुएं में फंसा मगरमच्छ 7 दिन बाद निकाला:हीरापुर में वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला; ग्रामीणों ने ली राहत

नरसिंहपुर जिले चांवरपाठा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हीरापुर में एक किसान के कुएं में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ पिछले सात दिनों से कुएं में फंसा हुआ था। बुधवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, किसान ने कुएं…

Read Full News

सिवनी में भैंस से टकराई बाइक, दो नाबालिग घायल:108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया; प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया

सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क पर अचानक भैंस आने से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने…

Read Full News

सरकारी अफसरों के AI से बनाए फर्जी वीडियो:इंदौर में कृषि क्रांति पेज के एडमिन पर FIR; अधिकारियों के चेहरों का भी बनाया डीपफेक

इंदौर में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर शासकीय अधिकारियों, सरकारी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मंगलवार को कृषि विभाग के उप संचालक की शिकायत पर कृषि क्रांति नाम के सोशल मीडिया पेज के एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की…

Read Full News