बाइक से 100 पाव शराब ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार:बिना नंबर के वाहन से कर रहे थे तस्करी

पन्ना जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार 26 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर दहलान चौकी के पास एक बिना नंबर की बाइक रोकी। इसमें 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी शराब मिली। जब्त शराब और मोटरसाइकिल मिलाकर कुल 72,600 रुपए की संपत्ति जब्त…

Read Full News

इंदौर में युवक की हत्या के 5 दोषियों को उम्रकैद:जान बचाने दुकान में घुसा था युवक, हमलावरों ने पीछा कर सिर में चाकू मारा

इंदौर में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने 9 मई 2023 को निखिल खलसे पर हमला किया था। जान बचाने के लिए निखिल दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसके सिर पर…

Read Full News

कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-पॉली क्लिनिक का निरीक्षण किया:लेबर रूम-जनरल वार्ड देखे, बोले- गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाएं

बुरहानपुर में कलेक्टर विवेक कुमार ने सोमवार शाम पुनर्विकास योजना के तहत बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पॉली क्लिनिक और नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अफसरों को निर्माण में गुणवत्ता और तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुमार ने करीब 7 करोड़ 38 लाख रुपए के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नक्शा देखा। उन्होंने प्रस्तावित कमरों, खेल…

Read Full News

दीवाली के लिए जेपी हॉस्पिटल में बर्न वार्ड बनाया:CMHO ने देखी तैयारी; सांस से जुड़ी बीमारी के पीड़ितों को भी भर्ती करेंगे

दीवाली के लिए भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) हॉस्पिटल में बर्न वार्ड तैयार किया गया है। 5 बिस्तरों वाले इस वार्ड में सांस से पीड़ित मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने सोमवार को वार्ड की तैयारियां देखीं। आने वाले त्योहारों और मौसम में परिवर्तन को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा…

Read Full News

स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती मनाई:शरद पूर्णिमा पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए, ध्वजा चढ़ाई और गरबा भी किया

शरद पूर्णिमा पर सोमवार को राणापुर में स्वर्णकार समाज ने अपने पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती मनाई। समाज के श्रीरामजी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। भगवान का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। झाबुआ समेत आसपास के इलाकों से भी समाज के लोग शामिल हुए। शाम को मंदिर के शिखर…

Read Full News

खरगोन- प्रिंसिपल ने 5 साल की छात्रा से की छेड़छाड़:अलग कमरे में ले गया, वहां की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

खरगोन में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना टांडाबरुड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अलग कमरे ले जाकर की छेड़छाड़…

Read Full News

9 रुपए के लिए दुकानदार पर डंडे से हमला:शिवपुरी में 24 की सिगरेट के दिए 15 रुपए, बाकी मांगने पर दुकानदार को पीटा

शिवपुरी जिले के बदरवास में 9 रुपए के लेनदेन को लेकर एक गुटखा दुकान संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिगरेट के बाकी पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार के सिर और दाहिने कंधे पर डंडे से हमला कर दिया। घायल राजेश रजक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया…

Read Full News

मक्का बेचने के नाम पर 45,000 की धोखाधड़ी का प्रयास:नीलामी-तौल के बाद माल दूसरी जगह खाली किया, मुनीमों पर मिलीभगत का शक

नवीन कृषि उपज मंडी में मक्का बेचने के नाम पर एक व्यापारी से करीब 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिकअप वाहन में मक्का लाकर उसकी नीलामी कराई गई। धर्म कांटे पर तौल कराने के बाद मक्का व्यापारी के फड़ पर उतारने के बजाय दूसरी जगह…

Read Full News

बाइक चोरी कर 3 दिन बाद चोर ने वापस लौटाई:CCTV में कान पकड़कर माफी मांगते नजर आया; फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम वार्ड में बाइक चोरी के बाद उसे वापस छोड़ने का मामला सामने आया है। दीपक चौरसिया की हीरो डीलक्स बाइक शुक्रवार दोपहर चोरी हो गई थी। घर में लगे CCTV कैमरे में बाइक ले जाने की घटना रिकॉर्ड हुई।इसके बाद रविवार रात चोर बाइक लौटाने आया, इसका वीडियो…

Read Full News

दमोह के मजदूर को नोएडा में कार ने रौंदा:गंभीर हालत में दमोह लाया; डॉक्टर ने सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के माडनखेड़ा गांव निवासी मजदूर राजू अहिरवार (50) नोएडा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रविवार रात उसे 25 हजार रुपए खर्च कर एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सागर या जबलपुर मेडिकल…

Read Full News