छात्र आठ दिन पहले ही गांव से ग्वालियर गया था।
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के महागावरा गांव
.
विमलेश ग्वालियर में रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब आठ दिन पहले ही गांव से ग्वालियर गया था। शनिवार रात वह मौसेरे भाई आकाश बघेल, निवासी घोंदा, भितरवार के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचा। दोनों मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लगी श्रद्धालुओं की कतार में खड़े थे। इसी दौरान चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया। इस हादसे में विमलेश की जान चली गई।
दो भाइयों में बड़ा था विमलेश विमलेश अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन भी है। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। वह ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, ताकि अपना भविष्य संवार सके। जिस मंदिर में विमलेश अपने मौसेरे भाई के साथ दर्शन करने पहुंचा था, वहीं हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रक, मंदिर की दीवार ढही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धान से भरा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया। बताया गया है कि ट्रक पुलिस चेकपोस्ट को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को रौंदता चला गया। इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया। टक्कर से दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए।
हादसे में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि दो पुलिसकर्मियों सहित 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ड्राइवर-मालिक अरेस्ट घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर ने ट्रक के ब्रेक फेल होने की बात कही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी को हटाने के साथ आठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। हादसे की जांच जारी है।
हादसे से जुड़ी मुख्य खबर पढ़िए…
रौंदता हुआ दीवार से टकराया ट्रक, सीएसपी को हटाया, 8 सस्पेंड

ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं।
हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे। तभी चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक करीब 90 डिग्री के ढलान पर बेकाबू हो गया। पूरी खबर पढ़िए…
‘जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा’

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार की रात हुए हादसे ने कई परिवारों को कभी न भरने वाला दर्द दे दिया। किसी मां ने बेटे को खो दिया, तो किसी घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। कोई अस्पताल में अपनों की सलामती की दुआ मांगता रहा, तो कोई शव देखकर बिलखता रहा। पूरी खबर पढ़िए…
