Headlines

Indore News | Newborn Baby Dead Body Found Near Dhaba; Police CCTV Scan



इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में प्रतीक्षा ढाबे के सामने खुले मैदान में एक दिन के नवजात शिशु का शव मिला है। आशंका है कि किसी अज्ञात महिला ने जन्म के तुरंत बाद शिशु को वहां छोड़ दिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

.

पुलिस के मुताबिक, सुबह थाने में सूचना मिली थी कि प्रतीक्षा ढाबे के पास खुले स्थान पर नवजात शिशु का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान शव बरामद किया।

रात में घटना होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात के समय की हो सकती है। हालांकि, शिशु का शव कचरे के ढेर में पड़ा था या खुले मैदान में, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज से तलाश जारी

पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और घटना किस समय हुई। फिलहाल शिशु को वहां छोड़ने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर सुराग जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *