इंदौर में यातायात व्यवस्था सुधारने और लंबी दूरी की बसों के संचालन को व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है। एमआर-10 स्थित कुमेड़ी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से 28 अक्टूबर से बसों का ट्रायल रन शुरू होगा। पहले चरण में राजस्थान और गुजरात के विभिन्न श
.
पहले चुनिंदा मार्गों की बसों का होगा संचालन
शुरुआत में चुनिंदा लंबी दूरी के मार्गों की बसों को नए टर्मिनल से संचालित किया जाएगा। ट्रायल से टर्मिनल की व्यवस्थाओं को परखने और नियमित संचालन शुरू करने से पहले जरूरी सुधार करने में मदद मिलेगी।
बसों के आवागमन, यात्रियों की सुविधाओं और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। बस संचालकों के प्रतिनिधियों ने भी प्रस्तावित ट्रायल रन के लिए मौखिक सहमति दी है। ट्रायल के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के आधार पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

एमआर-10 स्थित कुमेड़ी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से 28 अक्टूबर से बसों का ट्रायल रन शुरू होगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों और बस संचालकों से की चर्चा
टर्मिनल के संचालन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप केरकेट्टा, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा, यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एआईसीटीएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों और लंबी दूरी की बसों के संचालकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में टर्मिनल के संचालन और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।
