Maihar Karwa Chauth | Women Watch Moon Via Video Call & Break Fast


मैहर करवा चौथ पर गुरुवार रात आसमान में छाए काले बादलों ने सुहागिन महिलाओं का इंतजार बढ़ा दिया। देर रात तक चंद्रमा के दर्शन नहीं होने से महिलाएं व्रत खोलने के लिए परेशान रहीं। काफी देर इंतजार के बाद कुछ महिलाओं ने दूसरे शहरों में रह रहे परिजनों और परि

.

छतों पर इंतजार करती रहीं महिलाएं

दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व होता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुबह से व्रत रखती हैं। शाम को सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।

गुरुवार रात मैहर में बादल छाए रहने के कारण चांद नजर नहीं आया। महिलाएं घरों की छतों और खुले स्थानों पर काफी देर तक चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं।

वीडियो कॉल पर चांद देखकर खोला व्रत

स्थानीय स्तर पर चांद के दर्शन नहीं होने पर कुछ महिलाओं ने दूसरे शहरों और प्रदेशों में रह रहे रिश्तेदारों को वीडियो कॉल किया। वहां दिखाई दे रहे चांद को देखकर महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा की और व्रत खोला। वहीं कुछ महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया।

इस तरह करवा चौथ की परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिला। आसमान में बादलों के कारण चांद नजर नहीं आया, लेकिन वीडियो कॉल के जरिए महिलाओं ने उसके दर्शन किए।

तस्वीरे देखिए…



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *