MP के 20 शहरों में पारा 15°C से नीचे:पचमढ़ी से सर्द भोपाल-इंदौर; जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी ठंड




पहाड़ों में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है तो सुबह धुंध छा रही है। बीती रात 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, प्रदेश में सबसे सर्द कटनी का करौंदी है। यहां तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दमोह में 11 डिग्री रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे इंदौर और भोपाल है। इंदौर में 11.1 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 11.4 डिग्री, शाजापुर से जुड़े गिरवर में 11.6 डिग्री, भोपाल में 12.2 डिग्री व मलाजखंड में 12.5 डिग्री पहुंच गया। पचमढ़ी में 12.6 डिग्री, जबलपुर, रायसेन-उमरिया में 12.8 डिग्री, उज्जैन में 14 डिग्री और ग्वालियर में 14.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से राजस्थान के बीकानेर संभाग में 14-15 नवंबर को बारिश हो सकती है। इसके बाद यहां ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने का अनुमान है। इन वजहों से एमपी में ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है। रात के तापमान में गिरावट होगी
अनुमान के मुताबिक, नवंबर के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की बात कही है। कहीं भी बारिश नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा है। इससे दिवाली का त्योहार भी उत्साह के साथ मना। अब जानिए नवंबर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर के शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में सिस्टम एक्टिव होने से भी बारिश हो सकती है। जानिए, नवंबर में 5 बड़े शहरों का मौसम… भोपाल: 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी
नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इंदौर: 5.6 डिग्री तक जा चुका न्यूनतम पारा
इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। ग्वालियर: 1927 में 3 इंच पानी गिरा था
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है। जबलपुर: 1946 में 6 इंच से ज्यादा बारिश
पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। उज्जैन: न्यूनतम तापमान 10-11° के बीच रहता है
यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है, जबकि दिन में यह 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *