Rajgarh Gold Necklace Theft | Police Arrested Youth, CCTV Footage



राजगढ़ में दिवाली पर दूध डेयरी में पूजा करने गए परिवार के बैग से 1.80 लाख रुपए कीमत का सोने का हार चोरी हो गया। परिवार ने बैग पड़ोस की चाय-नाश्ते की होटल पर रखा था।

.

कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की जानकारी के आधार पर 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से हार भी बरामद किया है।

गोवर्धन पिता मांगीलाल दांगी (42), निवासी कालीपीठ और हाल तिलक मार्ग, राजगढ़ ने 9 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन शाम करीब 7:30 बजे वे परिवार के साथ नाका नंबर-3 स्थित दूध डेयरी में पूजा करने गए थे।

इस दौरान उन्होंने बैग पड़ोस की चाय-नाश्ते की होटल पर रखा था। बैग में सोने का तमन्या (गले का हार), कपड़े और पटाखे थे। पूजा के बाद घर पहुंचकर बैग देखा तो हार गायब था।

पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज देखे। तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 1.80 लाख रुपए कीमत का सोने का हार मिला।

पुलिस ने रामबाबू पिता बालू गुर्जर (21), निवासी ग्राम रघुनाथगढ़, थाना कोतवाली राजगढ़ को गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *