Ratlam Jewellery Shop Theft | CCTV Footage of Thieves in PPE Kits


रतलाम के सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी हो गई। यहां भंडारी ज्वेलर्स की दुकान से चोर 2 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और करीब 20 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। तीन चोर दुकान में लगे CCTV कैमरों

.

दरवाजे का नकूचा तोड़कर दुकान में घुसे

दुकान संचालक रजत भंडारी ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार दिनेश सुराना ने फोन कर दुकान के दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी।

रजत दुकान पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी के तीन-चार बॉक्स खाली मिले। चोर व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे और कड़ियां समेत 2 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के आभूषण और गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए ले गए।

ASP समेत पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

ASP समेत पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

PPE किट पहनकर पहुंचे थे चोर

दुकान में लगे CCTV फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने PPE किट पहन रखी थी और चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनके हाथों में टॉर्च भी थी। फुटेज के मुताबिक, चोर बुधवार रात करीब 3:50 बजे दुकान के अंदर दिखाई दिए।

PPE किट पहनकर वारदात को दिया अंजाम।

PPE किट पहनकर वारदात को दिया अंजाम।

2 लाख की ज्वेलरी और 20 हजार रुपए ले गए चोर।

2 लाख की ज्वेलरी और 20 हजार रुपए ले गए चोर।

एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने की जांच

सराफा बाजार के पास चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश पंद्रों, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने दुकान के अंदर और ऊपरी मंजिल पर जाकर जांच की।

एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फुटेज में तीन आरोपी दिखाई दिए हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *