Rewa Mukundpur White Tiger Safari Expansion


उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विस्तार योजना की समीक्षा की।

रीवा से सटे मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए करीब 119 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन जोड़ी जाएगी। विस्तार के बाद सफारी और चिड़ियाघर का कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा। यहां व्हाइट टाइगर

.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी पहुंचकर विस्तार योजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सफारी करीब 120 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। इसमें 119 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र जोड़ने की योजना है।

25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर, 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी

विस्तार योजना के तहत 25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर सफारी और 36 हेक्टेयर में विंध्य वन सफारी विकसित की जाएगी। वहीं, 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी बनाई जाएगी। शेष क्षेत्र में जिराफ, जेब्रा और दूसरे शाकाहारी वन्यजीवों को रखने की योजना है।

पर्यटक सफारी वाहन से वन्यजीवों को खुले में विचरण करते देख सकेंगे।

पर्यटक सफारी वाहन से वन्यजीवों को खुले में विचरण करते देख सकेंगे।

सफारी वाहन से खुले में दिखेंगे वन्यजीव

योजना के मुताबिक, पर्यटक सफारी वाहन से गुजरते समय जिराफ, जेब्रा और दूसरे वन्यजीवों को खुले जंगल जैसे वातावरण में विचरण करते देख सकेंगे। जानवरों को सड़क पार करते और प्राकृतिक माहौल में घूमते देखने का मौका मिलेगा। इससे पर्यटकों को नेशनल पार्क जैसा अनुभव मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। प्राकृतिक जंगल के बीच वन्यजीवों को विचरण करते देखना पर्यटकों के लिए खास अनुभव है। सरकार की कोशिश है कि विस्तार योजना को जल्द मंजूरी मिले और निर्माण कार्य शुरू हो।

भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क और रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सफारी के रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा, सीसीएफ अनुराग कुमार, एसडीओ रामेश्वर टेकाम, एसडीओ दीपांकर, प्रदीप गौतम सुमन सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *