Headlines

RSS के शताब्दी वर्ष पर 15 बस्तियों में पथ संचलन:खरगोन में लोगों ने बरसाए फूल, प्लास्टिक मुक्त भारत; पर्यावरण बचाने का संदेश दिया




खरगोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर रविवार को नगर की 15 बस्तियों में एक साथ पथ संचलन निकाला गया। शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल किया। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। सफेद कमीज, खाकी निकर और टोपी पहने स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़े। शंख, बंशी, त्रिभुज और आनक-झल्लरी की थाप से वातावरण गूंज उठा। स्वयंसेवकों का अनुशासन और एकरूपता आकर्षण का केंद्र रही। प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया संचलन से पहले विभिन्न बस्तियों में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण की शुरुआत घर से होने पर जोर दिया। उन्होंने प्लास्टिक छोड़कर कपड़े की थैली अपनाने और स्वदेशी चीजें इस्तेमाल करने की अपील की। इसे राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण बचाने के लिए जरूरी बताया। यह संचलन जेतापुर, बजरंग, सरस्वती, रामकृष्ण, विद्या मंदिर, नवग्रह, बाकी माता, मोटी माता, संतोषी माता, शास्त्री नगर, नर्मदा, कुंदा, दाता हनुमान और प्रेमनगर बस्तियों में निकला।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *