Sonia Gandhi Book Belonging | Madhavrao Scindia Arjun Singh Memories


संसद में शुरुआती भाषणों के दौरान सोनिया गांधी की घबराहट को भांपकर माधवराव सिंधिया का मदद के लिए आगे आना। 1999 में वाजपेयी सरकार गिरने के बाद अर्जुन सिंह की सलाह को नजरअंदाज कर राष्ट्रपति से मुलाकात करना और 1981 में वसुंधरा राजे सिंधिया के घर वरुण गां

.

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में राजनीति से जुड़े ऐसे ही कई अनसुने प्रसंग साझा किए हैं। किताब में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के साथ अपने रिश्तों और निजी अनुभवों का जिक्र किया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जुड़ा एक संवेदनशील पारिवारिक प्रसंग भी इसमें शामिल है। पढ़िए रिपोर्ट…

वाजपेयी सरकार गिरने के बाद अर्जुन सिंह की सलाह नहीं मानने का अफसोस

किताब के पेज 384, 397-398 और 437 पर सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ और कार्यशैली की तारीफ की है। उन्होंने अर्जुन सिंह को अपने सबसे बुद्धिमान और अनुभवी सलाहकारों में से एक बताया है। सोनिया के मुताबिक, वे जटिल मुद्दों पर सभी की बात ध्यान से सुनते थे और फिर एक छोटे से वाक्य में उसका सार बता देते थे।

1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार गिरने के बाद की घटनाओं को याद करते हुए सोनिया ने अफसोस जताया कि उन्हें अर्जुन सिंह की सलाह माननी चाहिए थी, न कि उस ‘दूसरे व्यक्ति’ के आग्रह पर चलना चाहिए था, जिसका नाम उन्होंने किताब में नहीं बताया है।

सोनिया के मुताबिक, उस समय कांग्रेस और सहयोगी दलों के पास 233 सांसदों का समर्थन था। कुछ अन्य नेताओं ने भी समर्थन का भरोसा दिया था। सोनिया को उम्मीद थी कि इन सभी के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा जुट जाएगा। इसी उम्मीद के साथ वे राष्ट्रपति से मिलने पहुंची थीं।

1995 में कांग्रेस छोड़ी, 2004 में सोनिया के कोर ग्रुप में शामिल हुए अर्जुन सिंह

राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति से दूर थीं। 1995 में कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी तो अर्जुन सिंह, एनडी तिवारी और मोहसिना किदवई समेत कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अपने गुट को समर्थन देने की मांग की।

सोनिया ने किसी भी गुट का साथ नहीं दिया। इसके बाद इन नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बना ली। नौ साल बाद, 2004 में यूपीए सरकार बनने पर सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच समन्वय के लिए छह सदस्यीय साप्ताहिक कोर ग्रुप बनाया गया। इसमें मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, ए.के. एंटनी और अहमद पटेल के साथ अर्जुन सिंह भी शामिल थे।

संसद में मेरी घबराहट भांपकर मदद के लिए आगे आते थे माधवराव’

किताब के पेज 384 और 399-400 पर सोनिया गांधी ने माधवराव सिंधिया के साथ अपने रिश्तों और अनुभवों का जिक्र किया है। वे लिखती हैं कि संसद में जब भी वे घबराहट या असमंजस में होती थीं, माधवराव उनकी स्थिति समझकर तुरंत मदद के लिए आगे आ जाते थे।

सोनिया के मुताबिक, माधवराव सिंधिया, अंबिका सोनी और अहमद पटेल उन चुनिंदा नेताओं में थे, जिनसे वे पार्टी के अहम राजनीतिक मुद्दों पर सलाह लेती थीं। माधवराव 1996 में जीके मूपनार और पी. चिदंबरम के साथ कांग्रेस छोड़कर अलग हुए थे और करीब डेढ़ साल बाद लौट आए। 2001 में विमान दुर्घटना में उनकी मौत सोनिया के लिए बड़ा व्यक्तिगत आघात थी।

1981 में वसुंधरा राजे के घर मनाया गया था वरुण गांधी का पहला जन्मदिन

किताब में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिक्र मार्च 1981 के एक पारिवारिक घटनाक्रम के संदर्भ में आया है। उस समय संजय गांधी की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी और मेनका गांधी के रिश्तों में तनाव बढ़ रहा था।

इसी दौरान मेनका गांधी के बेटे वरुण का पहला जन्मदिन आया। इंदिरा गांधी चाहती थीं कि जन्मदिन घर पर मेनका के कुछ दोस्तों और उनके बच्चों के साथ मनाया जाए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि पार्टी वसुंधरा राजे के घर पर हुई थी।

सोनिया ने किताब में वसुंधरा राजे को ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी बताया है। उन्होंने लिखा है कि विजयाराजे सिंधिया आरएसएस की कट्टर समर्थक और इंदिरा गांधी की प्रमुख राजनीतिक विरोधी थीं।

आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने विजयाराजे सिंधिया को जेल में डाला था।

आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने विजयाराजे सिंधिया को जेल में डाला था।

किताब में मध्यप्रदेश से जुड़े तीन अन्य अहम प्रसंग

  • सदी का भीषण सूखा (पेज 291): राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में पड़े भीषण सूखे ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के लाखों लोगों को प्रभावित किया था। सोनिया ने इसे बड़ा मानवीय संकट बताया है।
  • 2003 के चुनाव में जीत और भाजपा का रुख (पेज 410): सोनिया ने 18 जनवरी 2004 को हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा में भारी उत्साह और आत्मविश्वास था।
  • 2004 का लोकसभा चुनाव प्रचार (पेज 413): सोनिया ने लिखा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी सघन दौरा किया था। उनके मुताबिक, इस अभियान ने 2004 के चुनाव नतीजों की नींव रखी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *