![]()
कटनी के बरगवां में एलआईसी के पास स्थित किसना ज्वेलर्स से करीब 12 करोड़ रुपए की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी हुई। चोर शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। चोरी का पता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चला। दुकान संचालक मोहन बजाज ने शोरूम का शटर खोला तो सामान अस्त-व्यस्त था और डिस्प्ले काउंटर व तिजोरियां खाली थीं। मोहन बजाज ने बताया कि चोर करीब 12 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के जेवर ले गए। दिवाली के चलते शोरूम में ज्वेलरी का स्टॉक रखा था। आज तड़के चोरी का अनुमान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, चोरी 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच हुई। चोर दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और सेफ व काउंटरों को निशाना बनाया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट की जांच की जा रही है। इलाके के तमाम प्रमुख रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों के आने और भागने के रास्तों का पता चल सके। शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तकनीकी विश्लेषण के लिए कब्जे में ले लिया गया है। एक्टसपर्ट टीम ने लिए सैंपल
फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि चोरों के उंगलियों के निशान और अन्य सुराग मिल सकें।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पेशेवर चोरों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में ले लिया जाएगा और चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
publish_date
कटनी में 12 करोड़ का गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी:किसना ज्वेलर्स के शोरूम को बनाया निशाना, दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर
