नीमच में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह:15 को बिरसा मुंडा जयंती, जिले में सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे




नीमच में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भी कार्यक्रम रखे गए हैं। बुधवार को तपोभूमि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने सप्ताहभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनजातीय समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। स्वाति चोपड़ा ने बताया कि 2021 से हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता और समाज के उत्थान में योगदान देने वाले जनजातीय नायकों को पहचान दिलाना है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के साथ टंट्या मामा, वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के योगदान का भी जिक्र किया। पारंपरिक लोकनृत्य प्रेस वार्ता में बताया गया कि सप्ताह के दौरान सांस्कृतिक रैलियां, पारंपरिक लोकनृत्य और युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन और जनजातीय गौरव चौपाल लगाई जाएंगी। आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को जनजातीय समाज की संस्कृति, लोक परंपराओं और इतिहास से परिचित कराना है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *