![]()
डिंडौरी के शहपुरा तहसील परिसर में गुरुवार शाम एक बोलेरो ने बुजुर्ग महिला और वहां खड़ी तीन बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पैर में चोट आई। उन्हें शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों को लेकर तहसील आया था चालक थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि बरबसपुर निवासी दीपलेश दास बोलेरो (एमपी 18 सीए 2740) से ग्रामीणों को लेकर तहसील कार्यालय आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे बोलेरो परिसर में तेज रफ्तार से पहुंची। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बोलेरो ने चबूतरे पर बैठी महिला और वहां खड़ी तीन बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, चालक को थाने ले गई हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई गजानंद मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को थाने ले गए। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार का पता लगाया जा रहा है।
publish_date
बोलेरो ने बुजुर्ग महिला और तीन बाइक को टक्कर मारी:शहपुरा तहसील परिसर में हादसा; महिला के पैर में चोट, ड्राइवर हिरासत में
