मऊगंज में यातायात नियम तोड़ने पर 14 चालान बने:पुलिस ने ब्लैक फिल्म हटाई; बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और तीन सवारी वाले वाहन जांचे




मऊगंज में बुधवार और गुरुवार को पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 14 चालान काटे गए और 5 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म भी हटवाई गई। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों की जांच पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों और मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों की जांच की जा रही है। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है। बाजार में गलत पार्किंग करने और यातायात में रुकावट डालने वाले वाहनों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। यातायात प्रभारी अखिलेश कुशवाहा के नेतृत्व में टीम स्कूल-कॉलेजों के आसपास भीड़ संभालने और वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रही है। बाजार में वाहनों की जांच के साथ तय जगहों पर पार्किंग कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, तय संख्या में सवारी बैठाने और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने बाजार में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात में रुकावट नहीं डालने की समझाइश भी दी। पुलिस के मुताबिक, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *