Headlines

सतना में दीपावली पर दीपों और झालरों से जगमगाए घर-बाजार:लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद आतिशबाजी, देर रात तक रही रौनक




दीपावली पर रविवार को सतना में घरों और बाजारों को दीपों और रंगीन लाइटों से सजाया गया। शाम होते ही लोगों ने घरों और दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। रात में आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली की तैयारियां सुबह से शुरू हो गई थीं। लोगों ने घरों के आंगन में रंगोली बनाई और मुख्य दरवाजों पर दीपों की कतार सजाई। बाजारों और दुकानों को फूलों, रंगीन लाइटों और सजावट से सजाया गया। पूजा के बाद लोगों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ियां जलाईं। अनार, चकरी और रंग-बिरंगे रॉकेट से आसमान में रोशनी के नजारे दिखे। परिवार और दोस्तों ने साथ मिलकर त्योहार मनाया। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर देर रात तक रौनक रही। घरों में दीपक और दुकानों पर झालरें जगमगाती रहीं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शुभकामनाएं दीं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *