![]()
सतना जिले के रैगांव इलाके के ललचहा जंगल में सोमवार शाम एक युवती का कंकाल मिला। पास में मिले कपड़े और चप्पल देखकर परिजनों ने उसकी पहचान चकर गांव की रानी मवासी (26) के रूप में की। वह करीब साढ़े तीन महीने से लापता थी। हालांकि, पहचान की आधिकारिक पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद होगी। 30 जुलाई से लापता थी युवती रानी मवासी पिता छकौड़ी चार बहनों में से एक थी। पुलिस के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 30 जुलाई को वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जंगल में कपड़े और चप्पल मिले सोमवार को चकर गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर ललचहा जंगल में कंकाल मिलने की सूचना मिली। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पास मिले कपड़ों और चप्पल से उसकी पहचान की। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए सतना भेजा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे। डीएनए जांच से भी पहचान की पुष्टि की जाएगी। मौत के कारणों की जांच जारी रानी घर से निकलकर जंगल तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस फोरेंसिक और डीएनए जांच के साथ अन्य वैज्ञानिक जांच करा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
publish_date
साढ़े तीन महीने से लापता युवती का कंकाल मिला:सतना के जंगल में कपड़े और चप्पल से परिजनों ने की पहचान, गांव से 8 किमी दूर मिला अवशेष
