Headlines

सिंगरौली में फिर फटी NTPC की ऐश पाइपलाइन:सड़क पर फैला राख-पानी, बाइक चालकों को परेशानी; पार्षद ने मरम्मत-स्थायी समाधान की मांग की




सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में रेलवे लाइन के किनारे बिछी एनटीपीसी की ऐश पाइपलाइन बुधवार को एक बार फिर फट गई। पाइपलाइन से निकली राख और पानी के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्र में बार-बार पाइपलाइन फटने की घटनाओं से रहवासियों में नाराजगी है। बार-बार फट रही पाइपलाइन वार्ड पार्षद और नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने बताया कि तुलसी ढोटी में रेलवे लाइन के किनारे एनटीपीसी की ऐश पाइपलाइन आए दिन फट जाती है। इससे सड़क खराब हो रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एनटीपीसी के महाप्रबंधक से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग पार्षद ने कहा कि पाइपलाइन फटने से सड़क को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। एनटीपीसी प्रबंधन को फटी पाइपलाइन ठीक कराने के साथ क्षतिग्रस्त सड़क की भी जल्द मरम्मत करानी चाहिए। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि बार-बार ऐसी स्थिति न बने। तस्वीरे देखिए… एनटीपीसी प्रबंधन का पक्ष नहीं मिला इस संबंध में एनटीपीसी प्रबंधन और जनसंपर्क अधिकारी शंकर सुब्रमण्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *