रायसेन में गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा:डॉक्टर और नर्स को कमरे में बंद करना पड़ा, परिजन का आरोप- ड्यूटी डॉक्टर नहीं पहुंचीं
रायसेन अस्पताल में सोमवार शाम आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी भी हुई। हालात बिगड़ने पर अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारी के…
