एमपी में आज होगी गोवर्धन पूजा:सीएम आज 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए गोशालाओं को ट्रांसफर करेंगे ₹60 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित 5 लाख 51 हजार निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’…

Read Full News

"चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर":10 तस्वीरों में देखिए धर्म नगरी की दीपावली, अमावस्या मेले में 22 लाख श्रद्धालु पहुंचे, कामदगिरि मंदिर में दीपदान

चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 2 बजे तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया, जबकि 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा की। प्रशासन ने इस बार मेले में करीब 50 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया है।…

Read Full News

उज्जैन के नागझिरी में घर-दुकान में भीषण आग:107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में देवास रोड स्थित विश्वकर्मा हार्डवेयर की बिल्डिंग में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर फंसे 107 वर्षीय मोहनलाल पिता शंकरलाल को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें 108 एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज…

Read Full News

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ ग्वालियर का आसमान:शहर में धूमधाम से मनी दिवाली, लक्ष्मी पूजन के बाद जमकर हुई आतिशबाजी

ग्वालियर में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद पूरे शहर का आसमान सतरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो उठा और देर रात तक…

Read Full News

बड़वानी के पटाखा बाजार की एक दुकान में आग:निवाली में एक दुकान का सामान जला; पांच दुकानें बचीं, दमकलकर्मियों ने काबू पाया

बड़वानी जिले के निवाली में रविवार रात करीब 11:30 बजे पटाखा बाजार की एक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान का पूरा सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास की पांच दुकानें सुरक्षित बच गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगते ही फूटने लगे…

Read Full News

दुकान में घुसा पटाखा, ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग:सीधी में दीपावली पूजा के दौरान हादसा; 70 हजार रुपए का सामान जला

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के हत्था बाजार में दीपावली की रात सोनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में पूजा के दौरान जलता हुआ पटाखा अंदर जा घुसा, जिससे आग भड़क गई। घटना में करीब 60 से 70 हजार रुपए का सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर…

Read Full News

आतिशबाजी से किसान के गोडाउन में लगी आग:गेहूं बीज से लेकर खाद की बोरियां तक जलीं; लाखों का नुकसान

खंडवा के पंधाना क्षेत्र के ग्राम जामली खुर्द में रविवार रात दीपावली पर हुई आतिशबाजी के दौरान एक किसान के गोडाउन में आग लग गई। आग में आगामी फसल के लिए रखा गेहूं और अरबी का बीज, खाद की बोरियां, कुट्टी मशीन, ड्रिप पाइप और पशुओं का भूसा जलकर खाक हो गया। गोडाउन के टिन…

Read Full News

बाइक ने खेत जा रहे युवक को टक्कर मारी:मऊगंज में खडुई घाट पुल पर हादसा; सिर और कान में चोट के बाद रीवा रेफर

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे आजाद बाबू घायल हो गए। हादसा कगास नदी के खडुई घाट पुल पर हुआ। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में प्राथमिक इलाज के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर जानकारी…

Read Full News

दीपावली पर गज लक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी:मंदिर करीब 400 साल पुराना; शाजापुर में दर्शन के लिए देर रात तक लगी कतारें

शाजापुर के प्राचीन गज लक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दीप जलाए गए और भक्तों ने…

Read Full News

BJP जिलाध्यक्ष ने बच्चों को दिवाली के उपहार बांटे:अजय यादव जुलवानिया-हलदड में 350 से ज्यादा बच्चों को मिठाई, पटाखे और गिफ्ट दिए

बड़वानी में रविवार शाम भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया और ग्राम हलदड़ की बस्तियों में 350 से ज्यादा बच्चों को दिवाली के उपहार बांटे। उन्होंने बच्चों के साथ मिठाई बांटकर और पटाखे देकर त्योहार मनाया। यादव अपनी टीम के साथ उन बस्तियों में पहुंचे, जहां आर्थिक तंगी के कारण परिवार बच्चों के लिए…

Read Full News