Headlines

रीवा में जमीन जोतने को लेकर खूनी बवाल:पिता-पुत्र पर लोहे के पाइप से हमला, 3 घायल; एक की हालत गंभीर

रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र के हरदोहा गांव में जमीन की जुताई को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित खेत में जुताई रोकने पहुंचे प्रभाकर तिवारी और उनके बेटे कन्हैया तिवारी के साथ मारपीट की गई। घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।…

Read Full News

देवास में इंस्पेक्टर का भोपाल तबादला:लोकायुक्त की कार्रवाई में आए हेड कॉन्स्टेबल के साथ फोटो वायरल हुए थे, ट्रांसफर की वजह स्पष्ट नहीं

देवास में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बीच प्रधान आरक्षक फिरोज खान से जुड़ी तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में से एक में फिरोज खान निरीक्षक महेंद्र पटेल के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके दूसरे हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। इस…

Read Full News

‘वन नेशन, वन एसोसिएशन’ के समर्थन में निकाली रैली:दंत चिकित्सकों ने दिखाई एकजुटता, श्रीनगर से कन्याकुमारी तक देशभर में चल रहा अभियान

देशभर के दंत चिकित्सकों को एक साझा मंच पर लाने और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को इंदौर में ‘वन नेशन, वन एसोसिएशन’ के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय से शुरू हुई रैली में शहर के विभिन्न दंत महाविद्यालयों के चिकित्सक, विभागाध्यक्ष और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल…

Read Full News

7 फीट लंबे और 13 किलो वजनी अजगर का रेसक्यू:जोबट में घर के पीछे मवेशियों के बाड़े में घुसा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

आलीराजपुर जिले के जोबट तहसील के बड़ा गुड़ा गांव में शनिवार को एक घर के पीछे पशु बांधने की जगह पर 7 फीट लंबा और 13 किलो वजनी अजगर घुस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। बड़ा गुड़ा निवासी अनिल हरवाल ने बताया कि अजगर दो-चार दिन…

Read Full News

कोटवार बोले-कार्य के बदले मिली भूमि का मालिकाना हक मिले:सरकारी कर्मचारी का दर्जा मांगा, निवाड़ी में किया प्रदर्शन

कोटवारों ने अपनी बरसों पुरानी मांगों को लेकर निवाड़ी जिले के ओरछा तहसील दफ्तर के बाहर जिला स्तरीय सम्मेलन किया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटवार संघ ने सरकार से मांग रखी कि सेवा के बदले जो जमीन उन्हें मिली हुई है, उस पर उन्हें पूरा मालिकाना हक दिया जाए। कोटवार संघ ने सरकार…

Read Full News

NH-719 को फोरलेन बनाने की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम सौंपा ज्ञापन; 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग

ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सड़क हादसों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम कलेक्टर…

Read Full News

मक्सी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:90 हजार की बाइक जब्त, पुलिस अन्य चोरियों की कर रही पूछताछ

शाजापुर जिले में वाहन चोरी रोकने के अभियान में मक्सी पुलिस ने एक 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 90 हजार रुपए की चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त। 16 अक्टूबर 2026 को मक्सी पुलिस सिरोलिया रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया और…

Read Full News

दतिया में शादी से लौट रही महिला से लूट:बाइक सवार 3 बदमाशों ने दंपती को घेरा, सोने का हार छीनकर फरार

दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात की। 10 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे सरसई रोड पर नहर के पास पीछे से पल्सर बाइक पर आए बदमाशों ने महिला के गले से सोने का हार झपट लिया और फरार…

Read Full News

सोन नदी से 3 किमी दूर खेत में मगरमच्छ पहुंचा:एक महीने से रेस्क्यू का इंतजार, दो बकरी के मेमनों का कर चुका शिकार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के शिकारगंज गांव में खेतों के बीच एक मगरमच्छ देखा गया है। यह मगरमच्छ सोन नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर खेतों में पहुंचा है। ग्रामीणों को अब खेतों तक जाने में परेशानी हो रही है। गांववालों का कहना है कि मगरमच्छ खेतों की मेड़ों के पास छिपा…

Read Full News

युवक ने ड्राइवर की गर्दन पकड़ी, कार नदी में गिरी:नरसिंहपुर में थाने जाने के दौरान हादसा; पांचों सुरक्षित

नरसिंहपुर के ग्राम बमनी में शनिवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के दौरान कार नदी में गिर गई। झगड़ा कर रहे युवक संदीप सेन ने कार चालक गणेश की गर्दन पकड़कर स्टेयरिंग घुमा दिया था। इससे ऑल्टो कार बेकाबू होकर पुलिया के पास से सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के…

Read Full News