![]()
छतरपुर जिले के गुलगंज में शनिवार को कुएं में गिरने से 22 वर्षीय सुनील चौरसिया की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें कुएं से निकालकर अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुलगंज निवासी सुनील, अर्जुन चौरसिया के बेटे थे। वे शनिवार सुबह घर से निकले थे। दोपहर में गांव के एक कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने उन्हें उसमें गिरते देखा। परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुनील को कुएं से बाहर निकाला। गुलगंज अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले गए। मानसिक रूप से बीमार था युवक सुनील के बड़े भाई लक्ष्मण चौरसिया ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे। शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसलिए परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने कुएं में गिरने की सूचना दी।
publish_date
छतरपुर में कुएं में गिरा युवक, मौत:सुबह से लापता था, भाई बोला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी; अस्पताल में मृत घोषित
