रायसेन में 65 लाख साल पुराने भीमकाय हाथी का जबड़ा:बच्चों को नर्मदा किनारे खेलते समय मिला था पत्थर; दांतों की तरह आकार
रायसेन जिले में देवरी के पास नर्मदा किनारे खेलते समय बच्चों को दांतों वाला विशाल जीवाश्म मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की टीम ने शुक्रवार को जांच के बाद इसे विलुप्त हाथी प्रजाति स्टेगोडॉन नेमाडिकस का निचला जबड़ा बताया है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, यह मायोसीन से प्लाइस्टोसीन भूवैज्ञानिक काल का हो सकता है।…
